Search

गिरिडीह : राज्यसभा सांसद के कमरे की तलाशी मामले में हमलावर हुई भाजपा

होटल में ठहरे भाजपा नेता आदित्य साहू के कमरे की पुलिस ने ली थी तलाशी

Dumri(Giridih): डुमरी उपचुनाव के मद्देनजर डुमरी, मधुबन और निमियाघाट थानों की पुलिस ने 26 अगस्त की रात स्थानीय होटल में ठहरे भाजपा नेता राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के कमरे की तलाशी ली थी. इस मामले को लेकर भाजपा ने सरकार पर हमला बोला है. मालूम हो कि राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जिले के इसरी बाज़ार के स्टेशन रोड स्थित तृषा होटल में जिस कमरे में ठहरे थे, उसकी तीन थानों की पुलिस ने तलाशी ली थी. मौके पर भाजपा के राज्यसभा सांसद श्री साहू ने छापामारी करने आए अधिकारियों से पूछा था कि वे किनके निर्देश पर आए हैं और क्या उनके पास चुनाव आयोग का कोई पत्र है तो अधिकारियों ने जांच संबंधी पत्र होने से इनकार कर दिया था. इस छापेमारी में कुछ हासिल नहीं होने पर सारे अधिकारी पुलिस जवानों के साथ निकल गए थे.

भाजपा को डराना चाहती है हेमंत सोरेन की सरकार

इस मामले को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने 27 अगस्त को राज्य सरकार पर करारा हमला बोला है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्रवाई राज्य सरकार की बौखलाहट को दर्शाता है, राज्य सरकार के इशारे पर उड़न दस्ता टीम के अधिकारी डुमरी के होटल तृषा में पैसे का भंडार जब्त करने के लिए छापा मारा लेकिन वहां कुछ नहीं मिला. भाजपा के गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि डुमरी उप चुनाव में राज्य सरकार को हारने का भय सता रहा है. यही कारण है कि सरकार जिला प्रशासन का सहयोग लेकर अब एनडीए को भयभीत करना चाहती है. लेकिन डुमरी की जनता समझ चुकी है कि झामुमो और उसके गठबंधन की हार तय है. उन्होंने कहा कि ऐसी किसी कार्रवाई से भाजपा नेता डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि प्रशासन किसी सरकार के दबाव पर काम नहीं करे. यह">https://lagatar.in/giridih-neonatal-death-due-to-nurses-negligence-in-sealed-baba-hospital/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : सील किए गए बाबा हॉस्पिटल में नर्स की लापरवाही से नवजात की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp