Search

 
 
 

गिरिडीह : सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर किया आयोजित

 
Giridih : भाजपा की ओर से नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 29 धरियाडीह के सामुदायिक भवन में सेवा पखवाड़ा के तहत 21 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया. शिविर में वैकेसीनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया. गोबर्धन लाल नर्सिंग होम के निदेशक डॉ.विकास लाल, डॉ.एनके सिंह, डॉ.आरआर केडिया ने शिविर में मरीजों की जांच की. ज़रूरतमंद मरीज़ों को दवा भी उपलब्ध कराया गया. इस दौरान आसपास के लोगों को कोविड-19 का बूस्टर डोज भी दिया गया. पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक भाजपा सेवा पखवारा के रूप में मना रही है. इसी के तहत ज़िले के विभिन्न प्रखंडों में भाजपा की ओर से लगातार कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. मौके पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सुभाष सिन्हा, मुकेश जालान, संजय सिंह, हरविंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पू, संदीप डंगैच, सिंकू सिन्हा, महेश राम, महेंद्र वर्मा समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-mla-inspects-mobile-cancer-test-bus/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक ने मोबाइल कैंसर जांच बस का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही