Search

 
 
 

गिरिडीह : पत्थर खदान को लेकर खूनी संघर्ष, अधेड़ की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

जिले के धनवार थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पत्थर खदान को लेकर चल रहा पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. गलवाती पंचायत के खैरीडीह गांव के समीप हुई इस घटना में खैरीडीह निवासी रफीक अंसारी (56) की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई.
 

Giridih : जिले के धनवार थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पत्थर खदान को लेकर चल रहा पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. गलवाती पंचायत के खैरीडीह गांव के समीप हुई इस घटना में खैरीडीह निवासी रफीक अंसारी (56) की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई.

 

Uploaded Image

 

बताया जा रहा है कि मृतक रफीक अंसारी और आरोपी जियाउल अंसारी के बीच लंबे समय से खदान को लेकर विवाद चल रहा था, जो पहले भी तनाव का कारण बन चुका था. बुधवार रात दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. 

 

इसी दौरान जियाउल अंसारी ने चाकू निकालकर रफीक अंसारी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया. सूचना मिलने पर धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. घटना के बाद से गांव में तनाव है. विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है. 

 

इस संबंध में एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला खदान विवाद का प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही