Search

 
 
 

गिरिडीह : लावारिस अवस्था में अधेड़ का शव बरामद

जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसिया ब्लॉक मोड़ के समीप शनिवार की सुबह लावारिस अवस्था में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. बर्मन टेंट हाउस के बाहर सुबह-सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.
 

Giridih : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसिया ब्लॉक मोड़ के समीप शनिवार की सुबह लावारिस अवस्था में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. बर्मन टेंट हाउस के बाहर सुबह-सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.


स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना तुरंत मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जांच-पड़ताल के दौरान मृतक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदोंदिग्घी गांव के सुरेश पांडेय के रूप में हुई है. 


मुफस्सिल थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी फोन के माध्यम से दे दी है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुरेश पांडेय की मौत किन परिस्थितियों में हुई है.

 

Uploaded Image

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही