Search

 
 
 

गिरिडीह : दो ऑटो की टक्कर में व्यापारी की मौके पर ही मौत, 8 घायल

 

तिसरी-खिजूरी मार्ग पर हुआ हादसा, दिल दहला देने वाला था मंजर

Tisri( Giridih). तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी-खिजुरी मुख्य मार्ग पर फॉरेस्ट चेकनाका के समीप 17 सितंबर की शाम दो ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसा में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस खबर पर घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ लग गई. बताया जाता है कि दोनों ऑटो के टक्कर में एक चालक ऑटो में ही दब गया. तिसरी पुलिस और स्थानीय लोगों ने ग्राइंडर मशीन से ऑटो का कुछ हिस्सा काटकर चालक को निकाला. हादसा इतना दर्दनाक और भयावह था कि देखने वाले लोग स्तब्ध रह गए. हालांकि तिसरी पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी लोगों को तुरंत पुलिस वाहन से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां सभी का प्राथमिक उपचार कर 6 लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

हाट से सामान बेचकर लौट रहे थे दुकानदार

बताया जाता है कि तिसरी साप्ताहिक हाट के दुकानदार हाट के बाद ऑटो में सवार होकर अपने घर खिजुरी जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें खिजुरी निवासी भोला गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि खिजुरी के ही किशोरी गुप्ता, बजरंगी दास, राजधनवार के मिथलेश कुमार, कारू खान, खरखरी के 10 वर्षीय सोमलाल मरांडी, बाबूलाल मरांडी, सुकून हेमब्रम व तिसरी के अजय रविदास बुरी तरह घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इस घटना के बाद तत्परता दिखाते हुए थानाप्रभारी प्रदीप कुमार, एएसआई सुदर्शन बिन, नीरज सिंह, मनीष दास, राहुल यादव के अलावे स्थानीय मुखिया किशोरी साव, महताब अंसारी, मुमताज़ अंसारी, रिंकू बरनवाल, कुंदन सिंह, सन्नी यादव, अनूप साव आदि लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने व घायलों के इलाज में काफ़ी सहयोग किया. यह">https://lagatar.in/death-of-contract-laborer-in-bokaro-steel-plant/">यह

भी पढ़ें:  बोकारो स्टील प्लांट में ठेका मजदूर की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही