Search

 
 
 

गिरिडीह : CBI ने RSETI डायरेक्टर को 20 हजार घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरिडीह के कल्याणडीह स्थित आरएसईटीआई (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के डायरेक्टर सह बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर अभिषेक कमल को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने सीनियर मैनेजर को बीस हजार रुपया घूस लेते पकड़ा है. यह कार्रवाई धनबाद सीबीआई की टीम ने शुक्रवार की रात में की है.
 

Giridih :   केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरिडीह के कल्याणडीह स्थित आरएसईटीआई (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के डायरेक्टर सह बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर अभिषेक कमल को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने सीनियर मैनेजर को बीस हजार रुपया घूस लेते पकड़ा है. यह कार्रवाई धनबाद सीबीआई की टीम ने शुक्रवार की रात में की है.

 

कैंटीन संचालन से मांग रहा था घूस

 डायरेक्टर अभिषेक कमल आरएसईटीआई कैंपस की कैंटीन संचालन के एवज में घूस की मांग कर रहे थे. कैंटीन संचालक ने इसकी शिकायत धनबाद सीबीआई कार्यालय में की. शिकायत की प्रारंभिक जांच में मामला सही पाया गया, जिसके बाद सीबीआई ने शुक्रवार को संस्थान में दबिश दी. घूस की रकम बीस हजार रुपये में तय हुई थी. जैसे ही कैंटीन संचालक ने यह रकम अभिषेक कमल को दी, सीबीआई की टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभिषेक कमल हजारीबाग जिले के निवासी हैं. मामले की आगे की जांच की जिम्मेदारी रांची सीबीआई को दी गयी है. रांची सीबीआई की टीम अब अभिषेक कमल के आवास पर जांच-पड़ताल कर रही है. 

 

क्या है RSETI?

RSETI यानी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण देने वाला एक संस्थान होता है, जिसे बैंकों द्वारा संचालित किया जाता है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही