Search

गिरिडीह : कुंए से बच्चे का शव बरामद, कल शाम से था लापता

Giridih : जिले के सरिया थाना क्षेत्र के बंदखरो गांव के कुएं से 7 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ हैं. कल शाम से लापता था बच्चा.

कल शाम से लापता था बच्चा

मृतक की पहचान बंदखरो निवासी संजय मंडल के सात वर्षीय पुत्र अनुश कुमार के रूप में हुई हैं. बताया जाता है कि कल रामनवमी के मौके पर अनुश अपने पिता के साथ मंदिर गया था. मंदिर में पूजा हो रही थी. इसी दौरान अनुश वहां से गायब हो गया. जिसके बाद उसके पिता ने मंदिर के आस-पास उसकी खोज की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया. जिसके बाद पिता ने गुमशुदगी की सूचना सरिया थाना को दी.

परिजनों ने अपने स्तर की खोजबीन

जिसके बाद पूरी रात परिजनों ने घर के आस-पास खोजबीन की. मृतक के पिता संजय मंडल और उसके पूरे परिवार के सदस्यों ने भी अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी.  कोई खबर नहीं मिलने से रात भर परिजन काफी परेशान रहे.

परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका

जिसके बाद सुबह गांव के ही एक कुएं में अनुश का शव देखा गया. जिसके बाद उसके परिजन और पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अनुश का शव कुएं से बाहर निकाला. शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी हैं. वहीं दूसरी तरफ परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी हैं परिवार वालों ने कहा कि अनुश की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया हैं.  इस मामले की स्तरीय जांच करनी चाहिए.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//