Search

गिरिडीह : दो कारों के बीच टक्कर, BBMKU वीसी के 2 रिश्तेदार समेत 3 की मौत

Giridih : गिरिडीह जिले में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू), धनबाद के कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह की पत्नी के 2 रिश्तेदारों समेत 3 लोगों की मौत हो गई है. दुर्घटना गिरिडीह जिले में के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पंडरी में हुई. मृतकों की पहचान कैलाश सिंह, सुरेंद्र सिंह और राजीव रंजन सिन्हा के रूप में हुई है. कैलाश सिंह और सुरेंद्र सिंह कुलपति के रिश्तेदार थे. वे कुलपति की पत्नी के ममेरे और चचेरे भाई थे. मृत तीसरा व्यक्ति राजीव रंजन सिन्हा कार का चालक था. कुलपति की पत्नी के रिश्तेदार कैलाश और सुरेंद्र उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे. मिली जनकारी के अनुसार, कुलपति की पत्नी के रिश्तेदार कार से बाबानगरी देवघर जा रहे थे. तभी सुबह में गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर गिरिडीह जिले के ताराटांड़ के पंडरी के समीप दूसरी कार से जोरदार टक्कर हो गई. इसमें एक कार पर कुलपति के रिश्तेदार सुरेंद्र सिंह व कैलाश सिंह सवार थे. कार को चास (बोकारो) निवासी राजीव रंजन चला रहा था. तीनों की मौत हो गई. जबकि दूसरी कार पर सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना मिलते ही ताराटांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-husband-wife-cheated-the-people-of-jharkhand-by-posing-as-bunty-babli-babulal/">धनबाद

: पति-पत्नी ने बंटी-बबली बनकर झारखंड की जनता को ठगा- बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//