Search

 
 
 

गिरिडीह : अबुआ आवास में गड़बड़ी के खिलाफ गावां में भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

 
Ganwa (Giridih)  : गावां प्रखंड में अबुआ आवास के लाभुकों के चयन में गड़बड़ी सहित छह सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले ने शुक्रवार को गावां हाट बाजार से ब्लॉक परिसर तक प्रतिवाद मार्च निकाला. कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक राजकुमार यादव कर रहे थे. मार्च में शामिल माले कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा-बैनर लेकर बीडीओ व सीओ के खिलाफ नारेबाजी करते चल रहे थे. प्रखंड कार्यालय के सामने नुक्कड़ सभा संबोधित करते हुए राजकुमार यादव ने कहा कि अबुआ आवास योजना के लाभुकों के चयन में भारी गड़बड़ी की गई है. मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी चरम पर है. दोनों योजनाओं में बिचौलिए हावी हैं. प्रखंड में बालू घाटों का अब तक लीज नहीं हो पाया है. स्थानीय लोग जब अपना घर बनाने के लिए नदी से बालू का उठाव करते हैं, तो  पुलिस पकड़ कर कार्रवाई करती है. वैकल्पिक व्यवस्था किये बिना प्रशासन गाड़ियों को पकड़ना बंद करे. भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नुक्कड़ सभा के बाद प्रखंड कार्यालय में छह सूत्री मांग पत्र सौपा गया. कार्यक्रम के बाद राजकुमार यादव समेत माले कार्यकर्ताओं ने खेशनरो निवासी जयप्रकाश यादव को आर्थिक सहयोग किया. विगत दिनों उनका  घर आग में जल गया था. मौके पर जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, जयनारायण यादव, सकलदेव यादव, अखलेश यादव, गुड्डू बर्णवाल, जित्तू राम, गांधी यादव, जीतेंद्र यादव, पवन यादव आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-four-candidates-injured-after-auto-overturns-in-nimiaghat/">गिरिडीह

: निमियाघाट में ऑटो पलटने से चार परीक्षार्थी घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही