Search

 
 
 

गिरिडीह : उपनिर्वाचन पदाधिकारी ने गावां में किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

 

बीएलओ को निर्देश- एक भी योग्य मतदाता का नाम छूटने न पाए

Ganwa (Giridih) : गिरिडीह जिले के उप निर्वाचन पदाधिकारी महेंद्र रविदास ने 17 अगस्त गुरुवार को गावां प्रखंड की नगवां पंचायत में मतदान केंद्रों पर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बूथ नम्बर 54 व 55 का निरीक्षण किया. उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम का सत्यापन कर त्रुटियों को दूर कर रहे हैं. अभियान 21 अगस्त तक चलेगा. इसके बाद एक अक्टूबर से 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा है. मतदाता सूची व फोटो मतदाता पहचान पत्र में त्रुटियों का निराकरण भी किया जाएगा. साथ ही नवविवाहित महिला मतदाताओं का नाम और नये पते को दर्ज किया जाना है. उप निर्वाचन पदाधिकारी महेंद्र रविदास ने बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि एक भी योग्य मतदाता का नाम छूटने नहीं पाये. उन्होंने मतदाताओं से मिलकर उन्हें जागरूक भी किया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bermo-taking-the-guard-hostage-they-ran-away-with-machines-and-parts-worth-lakhs-from-the-oval-project-store/">

बेरमो : गार्ड को बंधक बना ओवल प्रोजेक्ट के स्टोर से लाखों की मशीन व पार्ट्स ले भागे  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही