Search

 
 
 

गिरिडीह : पंचायत समिति की बैठक में विकास योजनाओं की हुई चर्चा

 

समस्याओं के समाधान नहीं होने से पंचायत समिति के सदस्य नाराज

Pirtand(Giridih): पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में 16 सितंबर को पंचायत समिति की मासिक बैठक की गई. इसकी अध्यक्षता प्रमुख सविता टुडू ने की, जबकि संचालन बीडीओ मनोज कुमार मरांडी ने किया. बैठक में पिछली बैठक में लिए गए प्रस्ताव की से समीक्षा की गई. जिसके बाद प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं व गरीब कल्याण योजनाओं से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. बैठक में सदस्यों ने जनसमस्याओं का अब तक निराकरण नहीं होने पर नाराजगी जताई. सदस्यों ने मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, नल जल योजना, पेंशन योजना आदि की समीक्षा की. इन सभी मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों ने शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. बात दें कि कुछ महीनों से पंचायत समिति की बैठक का आयोजन नहीं की गई थी. बैठक में मुख्य रूप से उपप्रमुख, सहित सभी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के अलावे सभी विभिन्न विभागों से सम्बंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-thousands-worth-theft-from-house-and-shop-by-cutting-electricity/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : बिजली काट कर घर व दुकान में की लाखों की चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही