Search

 
 
 

Giridih : सूप-दउरा व दीपों की रोशनी से जगमगाए छठ घाट, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने सुख-समृद्धि की कामना की

Giridih News : छठ घाटों पर सुबह से ही भक्तिमय और आध्यात्मिक माहौल बना रहा. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु अहले सुबह से ही घाटों पर पहुंचने लगे थे. भोर की पहली किरण निकलने से पहले ही बांस के सूप, दउरा, फल-फूल और दीपों की जगमगाती रोशनी से घाटों की छटा देखते ही बन रही थी. वहीं छठी मैया के पारंपरिक लोकगीतों की गूंज ने पूरे शहर के वातावरण को आध्यात्मिक और भक्तिमय बना दिया.
 
उगते सूर्य को अर्घ्य दिया

Giridih News : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. पर्व के अंतिम दिन अहले सुबह से ही शहर के अरघाघाट, शिव घाट, दीनदयाल घाट समेत विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. 

 

इस दौरान व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और जीवन में सुख-शांति की कामना की. (पढ़ें....उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न........)

 

Uploaded Image

छठ घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 

छठ घाटों पर सुबह से ही भक्तिमय और आध्यात्मिक माहौल बना रहा. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु अहले सुबह से ही घाटों पर पहुंचने लगे थे. भोर की पहली किरण निकलने से पहले ही बांस के सूप, दउरा, फल-फूल और दीपों की जगमगाती रोशनी से घाटों की छटा देखते ही बन रही थी. वहीं छठी मैया के पारंपरिक लोकगीतों की गूंज ने पूरे शहर के वातावरण को आध्यात्मिक और भक्तिमय बना दिया.

 

Uploaded Image

घाटों पर सजे बांस के सूप और दउरा से माहौल हुआ भक्तिमय

 

जैसे ही सूर्य की पहली किरण निकली, घाटों पर व्रतियों ने जल में खड़े होकर भगवान भास्कर की पहली किरण को दूसरा अर्घ्य दिया. इस दौरान उनके परिजन, रिश्तेदार और पड़ोसी भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ घाटों पर मौजूद रहे. चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत के समापन के साथ ही श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं. लोगों ने छठ व्रतियों से तिलक लगवाया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही