Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कार और बाइक में सीधी टक्कर, 2 लोगों की मौत

Advertisement
Advertisement

Giridih : जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो-खीजुरी मुख्य मार्ग के कैरीडीह के पास बाइक और स्विफ्ट डिजायर कार में जोरदार टक्कर हो गई. जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार अहले सुबह हुई है. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.

कार और बाइक में हुई सीधी टक्कर

  स्थानीय लोगों ने बताया कि देवरी थाना क्षेत्र के कैरीडीह के पास स्विफ्ट डिजायर संख्या-जेएच 02 एसी-3510 और बाइक संख्या-जेएच 11 आर-2020 के बीच सीधी टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी देवरी थाना को दी. सूचना मिलने ही देवरी थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल और एस आई अजय सोय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.और मामले की जांच में जुट गये.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं ये जानकारी जुटाने में लग गये की मृतक कहा के रहने वाले है. और कैसे पूरी घटना हुई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त कर लिया है. मृतकों की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही