Search

 
 
 

गिरिडीह : सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में लगा कूड़े का ढ़ेर

 
Giridih : नगर निगम के सफाईकर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का शहर की सफाई व्यवस्था पर दूसरे दिन ही असर दिखने लगा है. शहर में सफाई व्यवस्था आकांक्षा कंपनी के जिम्मे है. पर अर्बन प्लानर मंजूर आलम की माने तो नगर निगम से संबंधित सभी कार्य ठप है. चाहे वह सफाई अभियान हो या अन्य कार्य. आंदोलन की अगुवाई कर रहे संघ ने चेतावनी दी है कि किसी ने भी सफाई में शिरकत की तो उसे सख्ती से निपटा जाएगा. संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की वादाख़िलाफ़ी के कारण सफाईकर्मियों को हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ा. अशोक सिंह ने हड़ताल को पूरी तरह सफल बताया है.

हड़ताल का दिख रहा असर

हड़ताल के दूसरे दिन 21 सितंबर को कहीं से भी कूड़ा उठाव का कार्य नहीं हुआ. आउटसोर्सिंग कर्मी भी सफाई कार्य से अलग रहे. शहर के कई स्थानों पर कूड़े का ढेर लगा है. कचहरी गली, डॉक्टर लेन व पूर्व विधायक की गली ही कचरे के ढेर में तब्दील हो गई है. दुर्गापूजा के दिन करीब होने के कारण निगम के अधिकारी समेत पूजा पंडालों के पदाधिकारी भी चिंतित हैं. हड़ताल पर डटे कर्मियों का साफ कहना है कि ना कार्य करेंगे और ना करने देंगे. यह">https://lagatar.in/giridih-who-will-be-the-congress-district-president-the-wait-is-over/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कौन होगा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, इंतज़ार की इंतहा हो गई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही