Search

 
 
 

गिरिडीह पूर्व सब रजिस्ट्रार हत्याकांड :  रामगढ़ पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गिरिडीह के पूर्व सब रजिस्ट्रार हत्याकांड मामले में रामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है. घटना में संलिप्त 7 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष कुमार साव उर्फ पंपम (35 वर्ष), रामू साव उर्फ ज्ञानी (72 वर्ष), शकुन्तला देवी, रूबी कुमारी, विनय कुमार, पूजा कुमारी और लक्ष्मी देवी उर्फ डोली कुमारी (25 वर्ष) शामिल हैं.
 

Ramgarh :  गिरिडीह के पूर्व सब रजिस्ट्रार हत्याकांड मामले में रामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है. घटना में संलिप्त 7 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष कुमार साव उर्फ पंपम (35 वर्ष), रामू साव उर्फ ज्ञानी (72 वर्ष), शकुन्तला देवी, रूबी कुमारी, विनय कुमार, पूजा कुमारी और लक्ष्मी देवी उर्फ डोली कुमारी (25 वर्ष) शामिल हैं. 

 

 

जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल मंगलवार की सुबह जमीन पर बोरिंग और समरसेबल पंप देखने गए थे. तभी 11 डिसमिल पुराने जमीनी विवाद को लेकर उन पर जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में बालेश्वर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे. 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद मांडू पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत होप हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया. बालेश्वर पटेल की मौत के बाद उसकी पत्नी रीता देवी ने मांडू थाना में एक आवेदन दिया था, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया था. 

 

घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया गया. गठित टीम ने छापेमारी कर कांड में संलिप्त सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिन्हें 
न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया. 

 

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त खून लगा ईंट का टुकड़ा और बांस का डंडा भी बरामद किया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही