Search

 
 
 

गिरिडीह : 10 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ मिली है. पचंबा थाना क्षेत्र के माथाडीह इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने 10.10 किलोग्राम गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी.
 
  • एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

Giridih : जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ मिली है. पचंबा थाना क्षेत्र के माथाडीह इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने 10.10 किलोग्राम गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी.

 

एसपी डॉ बिमल कुमार के अनुसार , पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजा की खरीद-बिक्री के लिए माथाडीह पहुंचे हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी  कौशर अली के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की. 

 

इस दौरान सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़े दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई. तलाशी लेने पर शिव शंकर साव (45) और हरि शंकर राम (39) के पास मौजूद बैग से करीब 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिली. 

 

इस आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए महेंद्र यादव (48) और कमलेश कुमार सिंह (27) को भी गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से भी लगभग 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. इस तरह कुल 10.10 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया.

 

पुलिस ने इस मामले में पचंबा थाना कांड संख्या 38/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 22 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. छापेमारी दल में कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही