Search

गिरिडीह : एमआर टीकाकरण में गिरिडीह 37.3% के साथ राज्य में अव्वल

Giridih : खसरा रूबेला टीकाकरण में गिरिडीह पूरे राज्य में अव्वल स्थान पर चल रहा है. सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा ने बताया कि गिरिडीह में अभियान का सफलता दर 37.3% है. गौरतलब है कि 2022-23 में खसरा से देश भर में 40 बच्चों की मौत हुई है, इसमें झारखंड के 9 बच्चे हैं और इनमें तीन गिरिडीह के हैं. इसके मद्देनज़र ही राज्य सरकार ने गिरिडीह सहित पड़ोसी जिले दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, जामताड़ा, देवघर, धनबाद व कोडरमा में खसरा टीकाकरण का निर्णय लिया. 12 अप्रैल से शुरू हुए अभियान शत-प्रतिशत सफलता के बाद ही थमेगा. हालांकि लक्ष्य 23 दिनों का है, पर सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने कहा कि जब तक 8 लाख निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता, जिले में टीकाकरण अभियान जारी रहेगा. सिविल सर्जन ने बताया कि गिरिडीह के बाद दुमका में 36.4%, साहिबगंज में 33.9%, गोड्डा में 30.2%, धनबाद में 30% और कोडरमा में 29.5% टीकाकरण का काम हुआ है. गिरिडीह की स्थिति राज्य में सबसे बेहतर है. यह">https://lagatar.in/giridih-allegations-sudha-was-offered-dowry-dead-body-recovered-from-well-at-1-30-am/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : आरोप : दहेज की भेंट चढ़ा दी गई ‘सुधा’, देर रात डेढ़ बजे कुएं से बरामद हुई लाश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp