Search

 
 
 

गिरिडीह: सरिया के राय तालाब से मिला मानव कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

जिले के सरिया थाना क्षेत्र के राय तालाब से मानव कंकाल मिलने की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. तालाब किनारे मछली पकड़ने गए एक मछुआरे ने पानी के पास हड्डीनुमा अवशेष देखे और तत्काल पुलिस को सूचना दी.
 

Giridih: जिले के सरिया थाना क्षेत्र के राय तालाब से मानव कंकाल मिलने की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. तालाब किनारे मछली पकड़ने गए एक मछुआरे ने पानी के पास हड्डीनुमा अवशेष देखे और तत्काल पुलिस को सूचना दी.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार को दोपहर के समय मछुआरे की नजर कंकाल पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. तरह-तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

 

प्रारंभिक जांच में यह मानव कंकाल ही प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही संभव होगी. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में दर्ज लापता मामलों का मिलान कर रही है. कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

 

रिपोर्ट आने पर साफ होगा कि मौत हत्या से हुई या किसी अन्य कारण से. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने अफवाहें न फैलाने और जांच में सहयोग की अपील की है. मामले की गहन जांच जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही