Search

 
 
 

रांची: बिजनेस एक्सचेंज कार्यक्रम की चौथी बैठक आयोजित, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के तत्वावधान में आज चैंबर भवन में बिजनेस एक्सचेंज कार्यक्रम की चौथी बैठक का आयोजन किया गया.
 

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के तत्वावधान में आज चैंबर भवन में बिजनेस एक्सचेंज कार्यक्रम की चौथी बैठक का आयोजन किया गया. बैठक का मुख्य उद्देश्य चैंबर सदस्यों के बीच आपसी संवाद को सुदृढ़ करना, व्यापारिक अनुभवों का आदान-प्रदान करना तथा नए व्यावसायिक अवसरों का सृजन करना था.

 

बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यवसायियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों और सेवाओं की विस्तृत जानकारी साझा की. साथ ही आपसी सहयोग के माध्यम से व्यापार विस्तार की संभावनाओं पर गंभीर चर्चा की गई.

 

कार्यक्रम में विशेष रूप से स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया, ताकि राज्य के व्यापार और उद्योग को मजबूती मिल सके.

 

FJCCI पदाधिकारियों ने कहा कि बिजनेस एक्सचेंज प्लेटफॉर्म सदस्यों के लिए एक प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है. इसके जरिए न केवल नेटवर्किंग को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि सदस्यों को वास्तविक व्यापारिक ऑर्डर और सहयोग के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह पहल विशेष रूप से छोटे और मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है.

 

कार्यक्रम में चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगर, सह सचिव नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, उप समिति के चेयरमैन अमित मिश्रा सहित सदस्य सौरभ डे, सौरभ बथवाल, शुभम मोदी, उत्तम कुमार टिबरेवाल, मृणाल गुप्त, प्रवीण सिंह, रोहित कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, राहुल शर्मा, विजय कुमार, सुजीत कुमार, कुमार मिथिलेश, आलोक सिंह, अभिषेक कुमार, अनंत जैन, सुमित अग्रवाल एवं संतोष कुमार उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही