Search

गिरिडीह : पीरटांड में झामुमो ने मनाई बिनोद बाबू की जयंती

दो मिनट मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

Pirtand(Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड के बिनोद धाम चिरकी में झामुमो की ओर से झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की 100वीं जयंती 23 सितंबर को मनाई गई. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व पार्टी जिला अध्यक्ष संजय सिंह उपस्थित हुए. कार्यक्रम के प्रारंभ में बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की. मौके पर रॉकी सिंह, प्रदोष कुमार, शमीम गद्दी, राकेश टुन्ना, ज़ाकिर, सचिन शर्मा, अभय सिंह, गोपाल शर्मा, संजय वर्मा, युवराज महतो, हीरा महतो, बबलू सोरेन, मंगू किस्कू, ताज हसन, सफदर आलम, विद्या भूषण, बिरजू मरांडी और झामुमो पीरटांड के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए. ">https://lagatar.in/giridih-huge-uproar-in-the-public-meeting-of-the-state-food-commission/">

 यह भी पढ़ें: गिरिडीह : राज्य खाद्य आयोग के जनसंवाद में जमकर हंगामा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp