Search

 
 
 

गिरिडीह: पारसनाथ पहाड़ी में CRPF- पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, विस्फोटक सामग्री बरामद

पारसनाथ के दुर्गम पहाड़ी इलाके कानीडीह चतरों जोकाई नाला के पास उग्रवादियों द्वारा छिपाई गई विस्फोटक सामग्री बरामद हुई. जानकारी के मुताबिक, SP डॉ. बिमल कुमार और CRPF 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को 21 अप्रैल की रात गुम सूचना मिली थी कि हजारोंबाग मुठभेड़ में मारे गए चार उग्रवादियों के साथियों ने विध्वंसक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से हथियार व विस्फोटक छिपाए हैं.
 

Giridih: पारसनाथ के दुर्गम पहाड़ी इलाके कानीडीह चतरों जोकाई नाला के पास उग्रवादियों द्वारा छिपाई गई विस्फोटक सामग्री बरामद हुई. जानकारी के मुताबिक, SP डॉ. बिमल कुमार और CRPF 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को 21 अप्रैल की रात गुम सूचना मिली थी कि हजारोंबाग मुठभेड़ में मारे गए चार उग्रवादियों के साथियों ने विध्वंसक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से हथियार व विस्फोटक छिपाए हैं.

 

सूचना पुष्टि के लिए दोनों अधिकारियों ने अपर पुलिस अधीक्षक (अभियोजन) सुरजीत कुमार, डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार झा और खुखरा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में CRPF QAT व जिला पुलिस की संयुक्त टीम गठित की. टीम ने जोकाई नाला क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद हुए. पुलिस ने इसे उग्रवाद विरोधी अभियान की बड़ी सफलता बताया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही