Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा में 14 वर्षीय आदिवासी लड़की से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, पीड़िता 7 माह की गर्भवती

जिले से एक हैरान और शर्मनाक खबर सामने आई है. यहां मिहिजाम थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण किया गया. पीड़िता अब सात माह की गर्भवती है.
Advertisement
Advertisement

Jamtara: जिले से एक हैरान और शर्मनाक खबर सामने आई है. यहां मिहिजाम थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण किया गया. पीड़िता अब सात माह की गर्भवती है. जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान जामताड़ा थाना क्षेत्र के झगड़ा गोड़ा गांव निवासी सचिन मुर्मू के रूप में हुई है.


 
पीड़िता की मां ने बताया है कि आरोपी ने उनकी बेटी को शादी का झूठा झांसा देकर फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब पीड़िता गर्भवती हो गई और परिजनों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने आरोपी पर विवाह का दबाव बनाया. हालांकि, अपनी जिम्मेदारियों से भागते हुए सचिन मुर्मू ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया.

 

पुलिस की कार्रवाई 

पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर मिहिजाम थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांड संख्या 21/26 के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (1) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4/6 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और आरोपी सचिन मुर्मू की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. 


पीड़िता के लिए न्याय की मांग

नाबालिग के साथ हुए इस कृत्य ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है. मिहिजाम थाना प्रभारी ने प्रदीप राणा का कहना है कि कानून के तहत आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही