Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP ने की समीक्षा बैठक

Ranchi : राज्य में होने वाली राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है. पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्रा ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में NEET, JEE, CUET और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई.

 

डीजीपी ने विशेष रूप से 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG) परीक्षा को लेकर सभी जिलों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया. उन्होंने परीक्षा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए जिला स्तर पर समन्वय समिति गठित करने तथा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने को कहा.

 

बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन, परीक्षा से पहले केंद्रों का निरीक्षण करने और प्रत्येक जिले में नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया गया. साथ ही होटल, लॉज, धर्मशाला और हॉस्टलों की जांच, सोशल मीडिया पर निगरानी और परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित साइबर कैफे और संदिग्ध स्थानों पर विशेष नजर रखने को कहा गया.

 

डीजीपी ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों की जांच सुनिश्चित करने को कहा गया.

 

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल, पुलिस अधीक्षक अभियान दीपक कुमार शर्मा सहित सभी प्रक्षेत्रीय आईजी, डीआईजी, वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही