Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल ने नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर जताई चिंता, DGP को सख्त निर्देश

Ranchi: झारखंड में नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी के बढ़ते मामलों को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गंभीर चिंता जताई है. इस संबंध में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन कुलकर्णी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. पत्र में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में नाबालिग लड़कियों के गायब होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड में नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी के बढ़ते मामलों को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गंभीर चिंता जताई है. इस संबंध में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन कुलकर्णी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

 

पत्र में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में नाबालिग लड़कियों के गायब होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. कई मामलों में स्थानीय पुलिस द्वारा समय पर उचित कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण गंभीर और अप्रिय घटनाएं हो रही हैं, जो चिंता का विषय है.

 

राज्यपाल ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर खेद जताते हुए निर्देश दिया है कि सभी जिलों में गुमशुदगी के मामलों की विशेष समीक्षा की जाए. उन्होंने कहा कि इन मामलों की जांच प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरी की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द न्याय मिल सके.

 

इसके साथ ही जिलावार लंबित मामलों का अद्यतन विवरण तैयार कर लोकभवन को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है. राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधों में शामिल लोगों में कानून का भय होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. राज्यपाल ने कहा कि राज्य की हर बेटी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी लड़कियां सुरक्षित और निर्भय वातावरण में जीवन जी सकें. बताया गया है कि राज्यपाल को नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी से जुड़े कई ज्ञापन भी प्राप्त हुए हैं, जिन पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए यह निर्देश जारी किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही