Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा में 2 सगी बहनें रहस्यमय तरीके से लापता, अपहरण की आशंका

जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत हलुद कणाली गांव से एक ही परिवार की दो नाबालिग सगी बहनों के अचानक लापता हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है. परिजन पिछले कई दिनों से लगातार खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस की शरण ली.
Advertisement
Advertisement

Jamtara : जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत हलुद कणाली गांव से एक ही परिवार की दो नाबालिग सगी बहनों के अचानक लापता हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है. परिजन पिछले कई दिनों से लगातार खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस की शरण ली.

 

शाम को घर से निकली थीं दोनों बहनें

परिजनों के अनुसार, घटना बीते 19 अप्रैल की है. शाम करीब 4 बजे 16 वर्षीय और 13 वर्षीय दोनों बहनें किसी काम से घर से बाहर निकली थीं. देर शाम तक जब वे घर वापस नहीं लौटीं, तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई. इसके बाद परिजनों ने गांव, रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कहीं कोई पता नहीं चल सका.

 

अपहरण की आशंका, मामला दर्ज

थक-हारकर पीड़ित भाई ने मिहिजाम थाने में लिखित आवेदन देकर दोनों बहनों के अपहरण की आशंका जताई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कांड संख्या 20/26 दर्ज कर लिया है. यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 96 (नाबालिग के अपहरण) के तहत दर्ज किया गया है.

 

जांच में जुटी पुलिस, तकनीकी साक्ष्यों का सहारा

पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और संदिग्ध स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. साथ ही, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स जैसे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी लड़कियों की तलाश की जा रही है.

 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद से परिवार में मातम जैसा माहौल है. परिजन बेसब्री से अपनी बेटियों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं. उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से भावुक अपील की है कि जल्द से जल्द दोनों बच्चियों को खोजकर घर वापस लाया जाए.

 

 पुलिस का आश्वासन

पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही दोनों बहनों का पता लगा लिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही