Search

 
 
 

झारखंड में जल्द होगी DSP स्तर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग, सूची बनकर तैयार

झारखंड पुलिस विभाग में डीएसपी स्तर पर जल्द ही बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग होने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार डीएसपी अधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है और इसे जल्द जारी किया जा सकता है.
 

Ranchi : झारखंड पुलिस विभाग में डीएसपी स्तर पर जल्द ही बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग होने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार डीएसपी अधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है और इसे जल्द जारी किया जा सकता है.

 

बताया जा रहा है कि प्रशासनिक आवश्यकता और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया जा रहा है. कई जिलों में लंबे समय से तैनात अधिकारियों को बदला जाएगा, जबकि कुछ जगहों पर नए डीएसपी की नियुक्ति की जाएगी.

 

पुलिस मुख्यालय में तैयार सूची को अंतिम मंजूरी के लिए भेजा गया है. अनुमोदन मिलते ही तबादला आदेश जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद विभिन्न जिलों में पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा.


विभागीय जानकारी के अनुसार राज्य में कई डीएसपी पद खाली हैं, लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों की पोस्टिंग लंबित है. 39 डीएसपी, जिन्होंने वर्ष 2024 में अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया था, अभी तक नियमित पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे हैं. वहीं, पिछले साल जून में इंस्पेक्टर से पदोन्नत किए गए 64 अधिकारी, जिन्हें डीएसपी बनाया गया, उन्हें भी अब तक तैनाती नहीं मिल सकी है.

 

इस तरह कुल 103 से अधिक अधिकारी नई पोस्टिंग के इंतजार में हैं. लंबे समय से तैनाती नहीं मिलने के कारण प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक डीएसपी स्तर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की सूची तैयार कर ली गई है और जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही