Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 SI और 2 ASI का तबादला

जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है. इस क्रम में 7 पुलिस अवर निरीक्षक यानी सब-इंस्पेक्टर और 2 सहायक सब-इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया है. ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है.
Advertisement
Advertisement

Simdega: जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है. इस क्रम में 7 पुलिस अवर निरीक्षक यानी सब-इंस्पेक्टर और 2 सहायक सब-इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया है. ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है.  

 


जारी आदेश के अनुसार, संजीत कुमार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सिमडेगा थाना में कनीय अवर निरीक्षक (जेएसआई) के रूप में पदस्थापित किया गया है. वहीं जितेन्द्र टुडु को केरसई थाना से बांसजोर ओपी तथा विरेन्द्र मुर्मू को बांसजोर ओपी से केरसई थाना में स्थानांतरित किया गया है. सहायक अवर निरीक्षक स्तर पर अवधेश प्रसाद को केरसई थाना से बानो थाना तथा शंकर बाखला को बानो थाना से केरसई थाना भेजा गया है.


इसके अलावा मुरताज अंसारी को सिमडेगा थाना से ओड़गा ओपी का थाना प्रभारी बनाया गया है. सजल धान को प्रभारी ओपी से टी.टांगर थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है. महिला थाना में भी बदलाव करते हुए मनीषा टोप्पो को महिला थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि ईश्वरी आशा बाड़ा को प्रभारी महिला थाना से कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही