Search

 
 
 

वेतन भुगतान में देरी पर फूटा शिक्षकों का गुस्सा, काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध

Chatra: चतरा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दीवानखाना में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश इकाई के आह्वान पर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने की. बैठक में सहायक आचार्यों को करीब 7-8 महीने से वेतन भुगतान नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई. कहा गया कि ड्यूटी के बावजूद वेतन भुगतान नहीं होने से शिक्षकों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है.
 
  • 7-8 महीने से वेतन नहीं मिलने से सहायक आचार्यों में नाराजगी, चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

Chatra: चतरा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दीवानखाना में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश इकाई के आह्वान पर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने की. बैठक में सहायक आचार्यों को करीब 7-8 महीने से वेतन भुगतान नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई. कहा गया कि ड्यूटी के बावजूद वेतन भुगतान नहीं होने से शिक्षकों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है. कई के सामने भुखमरी जैसी स्थिति बन गई है. 


संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में प्रदेश इकाई द्वारा सचिव, स्कूली एवं साक्षरता विभाग, निदेशक प्राथमिक शिक्षा और मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.


संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विभागीय उदासीनता से आक्रोशित होकर संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है. इसके तहत पहले चरण में शिक्षक काला बिल्ला लगाकर सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराएंगे. बैठक में जिला महासचिव सच्चिदानंद सिंह, प्रवक्ता इकबाल कासिम, रंजन कुमार, विपिन कुमार, अरविन्द कुमार, संतोष कुमार, देवेन्द्र कुमार, नरेश तिवारी, विरेन्द्र कुमार, मो. शमीम ज्या समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे. 

 

संघ के प्रवक्ता इकबाल कासिम ने बताया कि सरकार की अनदेखी के कारण शिक्षकों को महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है, जो बेहद चिंताजनक है. यदि जल्द ही भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया, तो संघ अपने आंदोलन को और तेज करेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही