Search

 
 
 

गिरिडीहः मेयर ने की ईद, चैती छठ व रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा

पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की सड़क, जलापूर्ति, साफ-सफाई, बिजली समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. मेयर प्रमिला मेहरा ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया.
 

Giridih : गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा की अध्यक्षता में बुधवार को आगामी त्योहारों ईद, चैती छठ व रामनवमी को लेकर नगर निगम की समीक्षा बैठक हुई. नए परिसदन भवन में हुई पहली समीक्षात्मक बैठक में डिप्टी मेयर सुमित कुमार सहित सभी 36 वार्डों के पार्षदों ने भाग लिया.

 

पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की सड़क, जलापूर्ति, साफ-सफाई, बिजली समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. मेयर ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने त्योहारों के दौरान शहर में साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा की.

 

 

डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने कहा कि निगम प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है तथा प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा. पार्षदों में शहर के विकास के लिए समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही