Search

 
 
 

गिरिडीह : सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट 29 सितंबर से, तैयारी शुरु

 
Giridih : बेंगाबाद प्रखंड के पेसराटांड़ मैदान में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़ 29 सितंबर से होगा. टूर्नामेंट का उद्घाटन कोडरमा की भाजपा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी करेंगी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुरजोर तरीके से टूर्नामेंट की तैयारी शुरु कर दी है. सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर संचालन समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से बैजनाथ यादव को संचालन समिति का अध्यक्ष चुना गया. भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि 29 सितंबर की सुबह 8 बजे पेसराटांड़ मैदान में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगी. टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर ज़िले के खिलाड़ियों में भी उत्साह देखा जा रहा है. फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन में मितनारायण वर्मा, जयप्रकाश मंडल, शिवपूजन राम, रेणुलाल चौरसिया, अजय राणा, सुधीर राणा, अरविंद मंडल, मुन्ना प्रसाद सिंह, टुनटुन दुबे, रामप्रसाद महतो सहयोग कर रहे हैं. यह">https://lagatar.in/giridih-durga-puja-is-being-held-in-khurchuta-for-200-years/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : खुरचुट्टा में 200 वर्षो से हो रही है दुर्गा पूजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही