जनप्रतिनिधियों ने लगा रही आवास दिलाने की गुहार
Gawan(Giridih) : गावां प्रखंड क्षेत्र के चेरवा गांव निवासी मो यशोदा देवी, पति स्व नाथो लोहार का मिट्टी का घर बारिश से गिर गया है. घर गिर जाने की वजह से गरीब परिवार बेघर हो गया हैं. इस संबंध में मसो यशोदा देवी ने बताया कि बारिश के दौरान वे बाल बच्चों के साथ घर पर ही थी. इसी दौरान बारिश हुई और मिट्टी का घर का दिवाल एकाएक गिर गया. इस हादसे में वह व उसके बच्चे भगवान की कृपा से बच गए. यशोदा देवी मजदूरी कर अपने बच्चों का पेट पालती है. भुक्तभोगी ने पंसस बेबी देवी से मिलकर अम्बेडकर आवास या पीएम आवास दिलाने का मांग की है. उन्होंने कहा कि हम मजदूरी कर किसी तरह गुजर बसर करते हैं. घर गिर जाने से रहना भी मुश्किल हो गया है. पंसस बेबी देवी ने कहा कि बीडीओ महेंद्र रविदास से मिलकर अम्बेडकर आवास जल्द दिलाया जाएगा. यह">https://lagatar.in/giridih-huge-uproar-in-the-public-meeting-of-the-state-food-commission/">यहभी पढ़ें: गिरिडीह : राज्य खाद्य आयोग के जनसंवाद में जमकर हंगामा [wpse_comments_template]
Leave a Comment