Search

 
 
 

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव, वार्ड नंबर-16 से सुमित कुमार ने दाखिल किया नामांकन

नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है. इसी क्रम में वार्ड नंबर-16 से वार्ड पार्षद पद के लिए सुमित कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे. जिससे प्रखंड कार्यालय परिसर में चुनावी माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया.
 

Giridih: नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है. इसी क्रम में वार्ड नंबर-16 से वार्ड पार्षद पद के लिए सुमित कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे. जिससे प्रखंड कार्यालय परिसर में चुनावी माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया.

Uploaded Image

सुमित कुमार अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे. इस दौरान उनके समर्थक उत्साहित नजर आए. पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा. नामांकन के बाद सुमित कुमार ने कहा कि वार्ड नंबर-16 की समस्याओं का समाधान करना उनके लिए सर्वोपरि हैं. उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

 

सुमित कुमार ने आगे कहा कि वे पूर्व में भी दो बार वार्ड पार्षद रहकर जनता की सेवा कर चुके हैं और उन्हें जमीनी समस्याओं का अनुभव है. उन्होंने कहा कि अगर जनता एक बार फिर उन्हें मौका देती है, तो वे पहले से भी बेहतर विकास कार्य करने का प्रयास करेंगे और वार्ड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प पूरा करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही