Search

 
 
 

गिरिडीह :  रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद, ट्रेन से कटकर मौत की आशंका

जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के हरिचक में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान हरिचक निवासी टुपलाल दास के 30 वर्षीय पुत्र प्रकाश दास के रूप में हुई है.
 

Giridih :  जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के हरिचक में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान हरिचक निवासी टुपलाल दास के 30 वर्षीय पुत्र प्रकाश दास के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण सुबह जब खेत की ओर जा रहे थे, तभी रेलवे ट्रैक पर शव देखा. इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी. शव मिलने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.

 

सूचना मिलते ही पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई होगी. हालांकि पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही