Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : व्यवहार न्यायालय में 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत

Advertisement
Advertisement
Giridih : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा के निर्देश पर 13 अगस्त को व्यवहार न्यायालय में राष्टीय लोक दालत का आयोजन किया गया है. लोक अदालत की तैयारियों को लेकर डालसा अध्यक्ष वीणा मिश्रा ने 4 अगस्त को जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियो के साथ बैठक की. बैठक में वन विभाग, बिजली विभाग, उत्पाद विभाग, माप तौल विभाग, श्रम विभाग, परिवहन विभाग, नगर निगम से संबंधित मामले, टेलीफोन विभाग से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले सहित सभी अनुमंडल न्यायालयों में लंबित धारा 107 और 144. से संबंधित मामलों, सर्टिफिकेट केस के मामले, भू-अर्जन से संबंधित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निपटारा करने को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निरेदेश दिया गया. वन विभाग और बिजली विभाग को सुलहनीय मामलों में अपने स्तर से भी संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजने और अधिक से अधिक संख्या में मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में करने को कहा गया. साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर को ट्रैफिक चालान के मामलों के निष्पादन का भी निर्देश दिया. बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष वीणा मिश्रा, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायधीश चतुर्थ पीयूष कुमार श्रीवास्तव, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अष्टम यशवंत प्रकाश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लक्ष्मीकांत, जिला वन पदाधिकारी गिरिडीह, कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग, बीएसएनएल के अनुमंडल पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सहित श्रम विभाग और माप तौल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/giridih-7-30-lakh-laborers-have-registered-for-e-shramik-card/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 7.30 लाख मजदूरों ने कराया ई श्रमिक कार्ड के लिए निबंधन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही