Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: पुलिस वाले की बूट से कुचलकर नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

Giridih: पुलिस वाले पर आरोप लगा है कि उसके बूट से कुचलकर चार दिन के नवजात की मौत हो गयी है. ये मामला मंगलवार की रात 3.15 बजे का है. दरअसल परिजनों का आरोप है कि मंगलवार की रात नवजात को पुलिसकर्मी ने बूट से कुचल दिया था. जिसके बाद नवजात की मौत हो गई. यह मामला जिले के देवरी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी संगम पाठक के नेतृत्व में एक वारंटी को गिरफ्तार करने कोशोगोंदो दिघी गांव गई थी. यहां पर वारंटी भूषण पाण्डेय को खोजा जा रहा था. पुलिस वारंटी के घर के अंदर दाखिल हुई. पुलिस को देखकर घर के सभी सदस्य घर छोड़कर निकल गए. घर के अंदर सिर्फ चार दिनों का एक नवजात ही था. मृतक बच्चे की मां नेहा देवी पति रमेश पांडेय का कहना है कि पुलिसकर्मी एक एक कमरे की तलाशी ले रहे थे. चार दिनों का उसका बच्चा चौकी पर सो रहा था. नेहा ने कहा कि पुलिस जब घर से बाहर निकल गई तो वह अपने कमरे में गई. बच्चे को देखा तो उसके शरीर पर किसी प्रकार का हलचल नहीं था. नेहा व घर के अन्य सदस्यों का आरोप है कि बच्चे की मौत पुलिसकर्मी के पैर से दब जाने से हुई है. इस मामले को जिला के एसपी से जानकारी लेने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उनसे संपर्क हो नहीं पाया. इसे भी पढ़ें -दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-policy-manish-sisodia-sent-to-jail-in-judicial-custody-for-14-days-in-money-laundering-case/">दिल्ली

शराब नीति : Money Laundering मामले में मनीष सिसोदिया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही