Search

 
 
 

Giridih News : बगोदर में ट्रक से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 16 मवेशी बरामद, चालक गिरफ्तार

बगोदर थाने की पुलिस ने पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने जीटी रोड स्थित औरा के पास मवेशियों से लदे एक मिनी ट्रक को जब्त कर लिया. ट्रक पर कुल 16 मवेशी लोड थे.
 
ट्रक से बरामद मवेशी.

Giridih : गिरिडीह जिले के बगोदर थाने की पुलिस ने पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने जीटी रोड स्थित औरा के पास मवेशियों से लदे एक मिनी ट्रक को जब्त कर लिया. ट्रक पर कुल 16 मवेशी लोड थे. पुलिस ने उन्हें मुक्त करते हुए हजारीबाग गेशाला भेज दिया है. वहीं, ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 


गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से मिनी ट्रक में मवेशियों को लोड कर बंगाल की ओर ले जाया जा रहा है. इसके बाद थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एनएच (जीटी रोड) पर औरा के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. संदिग्ध मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली गई. ट्रक पर कुल 16 मवेशी लदे थे.


थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक जब्त करते हुए सभी मवेशियों को हजारीबाग गोशाला भेज दिया गया. वहीं, ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पशुओं को किन लोगों के निर्देश पर बिहार से बंगाल ले जाया जा रहा था.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही