Search

 
 
 

Giridih News: बलेनो कार से 19 किलो चांदी बरामद, 2 लोग गिरफ्तार, जांच जारी

नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 19 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां बरामद किया है. बताया गया है कि बरामद चांदी की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है.
 

Giridih: नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 19 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां बरामद किया है. बताया गया है कि बरामद चांदी की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है. इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ में जुटी है. साथ ही कार को जब्त कर लिया है.

 

पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि एक बलेनो कार के जरिए भारी मात्रा में चांदी की खेप लाई जा रही है. सूचना मिलते ही नगर थाना की टीम ने कार को रोककर तलाशी ली. जिसमें लगभग 19 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां बरामद हुई. बरामदगी के बाद कार में सवार दोनों आरोपियों को नगर थाना पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया.

 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह खेप गिरिडीह के एक जेवर कारोबारी को सप्लाई करने आये थे. एक आरोपी ने अपना पता महाराष्ट्र, जबकि दूसरे ने हजारीबाग बताया. हालांकि बाद में दोनों ने अपने ठिकानों के संबंध में विरोधाभासी जानकारियां दीं, जिससे पुलिस को उनकी गतिविधियों और सप्लाई चैन पर संदेह हुआ है.

 

थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने दावा किया है कि उनके पास चांदी के वैध कागजात मौजूद हैं, लेकिन पुलिस उन दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर रही है. साथ ही सप्लाई चेन, खरीदारों और किसी संभावित नेटवर्क की पड़ताल भी जारी है. उन्होंने कहा कि मामले की संपूर्ण जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और सभी पहलुओं पर विस्तृत छानबीन की जा रही है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आगे की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही