Search

 
 
 

Giridih News : दिल्ली की गर्जना रैली में भाग लेने गिरिडीह से 200 आदिवासी रवाना

वनवासी कल्याण परिषद दुमका के बैनर तले गिरिडीह से 200 से अधिक आदिवासियों का जत्था शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ. रैली में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत संघ से जुड़े कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.
 
रैली में भाग लेने दिल्ली के लिए रवाना होते आदिवासी समाज के लोग.

Giridih : दिल्ली के रामलीला मैदान में 24 मई को आयोजित आदिवासी गर्जना रैली में झारखंड से आदिवासी समुदाय के बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे. रैली में भाग लेने के लिए वनवासी कल्याण परिषद दुमका के बैनर तले गिरिडीह से 200 से अधिक आदिवासियों का जत्था शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ. रैली में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत संघ से जुड़े कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.


गिरिडीह से आदिवासियों का जत्था शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर से रवाना हुआ. वनवासी कल्याण परिषद के गिरिडीह जिला अध्यक्ष बिनोद केसरी ने बताया कि दुमका जिले से एक विशेष ट्रेन खोली गई है, जो झारखंड के आठ जिलों से लोगों को लेकर दिल्ली पहुंचेगी. रैली में झारखंड से 1600 आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे. 

 

 

बिनोद केसरी ने बताया यह रैली आदिवासी समाज की पहचान, अधिकार और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए की जा रही है. इसका मुख्य मुद्दा डी-लिस्टिंग है, जिसे लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है. उन्होंने सवाल किया कि आदिवासी समाज के लोग यदि धर्म परिवर्तन कर दूसरे धर्म में चले जाते हैं, तो उन्हें अनुसूचित जनजाति के आरक्षण का लाभ किस आधार पर दिया जा रहा है. सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करते हुए ऐसे लोगों को आरक्षण का लाभ देना बंद करना चाहिए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही