Search

 
 
 

Jharkhand Weather: पलामू-कोल्हान में हीट वेव का अलर्ट, रांची में छाएंगे बादल

Ranchi: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहेगा. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. जामताड़ा में सबसे अधिक 7.6 मिमी बारिश हुई.
 

Ranchi: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहेगा.

 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. जामताड़ा में सबसे अधिक 7.6 मिमी बारिश हुई. वहीं देवघर के सिकटिया में 2.4 मिमी और गुमला के बिष्णुपुर में 0.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई.

 

मौसम विभाग ने 22 और 23 मई को गढ़वा, पलामू और चतरा जिले में लू चलने की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है. सरायकेला में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुमला में तापमान 40.4 डिग्री तक पहुंच गया.

 

विभाग के अनुसार, 22 और 23 मई को हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर राज्य के कई हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. वहीं 24 और 25 मई को बोकारो, धनबाद और आसपास के इलाकों में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

 

राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में 22 से 28 मई तक आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. रांची का अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और तेज गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही