Search

Giridih News: जन्म से पहले की वसीयत दिखा 1.69 करोड़ ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Giridih :  जमीन‑मकान बेचने के धोखे में कुल ₹1,69,67,001 की कथित ठगी करने का आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे पचंबा थाना ने गुरुवार देर शाम जमुआ के टीकामघा से उसकी कार सहित पकड़ा. आरोपी की पहचान अनूप कुमार राय के रूप में हुई है. पूछताछ के बाद पुलिस ने आज शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

मामले को लेकर शिकायतकर्ता कृष्णानगर निवासी राजीव रंजन का कहना है कि उन्होंने तीन साथियों के साथ मकतपुर बरगंडा स्थित श्यामकुंज के पास 19 जून 2022 को संपत्ति खरीदने का एग्रीमेंट किया था, कुल मूल्य ₹2.25 करोड़ तय हुआ था और पहले ₹51 लाख एडवांस दिया गया. बाद में अलग‑अलग किस्तों में आरोपी को कुल ₹1,69,67,001 भुगतान किए गए.

पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 10 दिसंबर 1976 की दर्ज वसीयत दिखाकर संपत्ति पर अपना दावा जताया, जबकि उसके जन्म प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 22 जुलाई 1978 दर्ज है. यानी वसीयत आरोपी के जन्म से पहले की दिखाई गई, जिससे ठगी की शक्ल बनती है.

जांच में यह भी पता चला कि उसी संपत्ति का एक एग्रीमेंट पहले से रामदेव सिंह के नाम का था और मामला नगर थाना व एसडीएम कोर्ट में लंबित है. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी पर झारखंड सहित अन्य राज्यों में 40 से ज्यादा धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं, और इस गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही