Search

 
 
 

Giridih News : पीरटांड़ में दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति

गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को पीरटांड़ प्रखंड के ग्रामीण इलाकों का दौरा कर विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. पैदल भ्रमण कर उन्होंने निर्माण स्थलों का अवलोकन कर स्थानीय आवश्यकताओं व संभावनाओं का आकलन किया.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को पीरटांड़ प्रखंड के ग्रामीण इलाकों का दौरा कर विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. पैदल भ्रमण कर उन्होंने निर्माण स्थलों का अवलोकन कर स्थानीय आवश्यकताओं व संभावनाओं का आकलन किया. ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. 

 

Uploaded Image

अधिकारियों से योजनाओं की जनकारी लेते डीसी रामनिवास यादव.


डीसी ने ग्रामीणों के बीच खाट पर बैठकर अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाना है. ग्रामीण आवागमन सुदृढ़ करने के पीरटांड़ में दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़कों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. 

 


मधुबन (उत्तरी पारसनाथ) पंचायत के पीपराडीह से दलवाडीह तक पीसीसी पथ के लिए 88,62,400 रुपये और कोठाटांड़ से वाइल्ड लाइफ सीमा के अंतिम छोर से नदी तक के मार्ग के लिए 39,57,400 रुपए यानी कुल 1,28,19,800 रुपए स्वीकृत किए गए हैं. एनआरईपी, गिरिडीह के कार्यपालक अभियंता को कार्यकारी एजेंसी नियुक्त किया गया है. मौके पर डुमरी एसडीओ, पिरटांड़ बीडीओ समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही