Giridih News : गिरिडीह जिला प्रशासन ने लोगों को नशा नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली. रैली में विभिन्न स्कूलों के करीब 1000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. हाथों में तख्तियां लिये बच्चों ने नशा मुक्ति के नारे लगाते हुए लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया.
इसे भी पढ़ें
रैली झंडा मैदान से शुरू हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए शहर के प्रमुख इलाकों का भ्रमण किया. बच्चों ने नशे के खिलाफ नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया. लोगों से अपील की कि स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नशे की बुरी आदतों से बचने के लिए प्रेरित करें.
जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य खासकर युवाओं को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना है. नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने और स्वस्थ समाज के निर्माण में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया.
रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने संदेश दिया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. बच्चों ने लोगों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और बेहतर भविष्य के निर्माण में लगने की अपील की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

