Search

 
 
 

Giridih News : भाईचारे व कुर्बानी के जज्बे के साथ धूमधाम से मनाई गई बकरीद

जिले में गुरुवार को त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व ईद-उल-अजहा पूरे उत्साह, और भाईचारे के माहौल में मनाया गया
 

Giridih: जिले में गुरुवार को त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व ईद-उल-अजहा पूरे उत्साह, और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. सुबह से ही जिले की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम धर्मावलंबियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन,चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी.

 

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. इसके बाद परंपरा के अनुसार बकरे की कुर्बानी दी गई. बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

 

पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा.बकरीद को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और विभिन्न इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया था.

 

प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो.इस मौके पर लोगों ने आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही