Search

 
 
 

Giridih News : तिसरी में वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, विरोध में सड़क जाम

गांवा-तिसरी मुख्य मार्ग पर केंवटाटांड़ पुल के पास सोमवार को तेज रफ्तार वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर सड़क जाम कर दी. मृतक की पहचान खटपोक निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र सूरज यादव के रूप में हुई है.
 
सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस.

Giridih : गिरिडीह जिले के गांवा-तिसरी मुख्य मार्ग पर केंवटाटांड़ पुल के पास सोमवार को तेज रफ्तार वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर सड़क जाम कर दी. मृतक की पहचान खटपोक निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र सूरज यादव के रूप में हुई है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, सूरज बाइक से अपनी ससुराल ककनी जा रहा था. इसी दौरान केंवटाटांड़ पुल के पास गांवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया. हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया.

 


स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तिसरी सीएचसी ले जाया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. खबर मिलते ही वहां ग्रामीणों भीड़ जुट गई. परिजन भी पहुंचे. आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी, जिससे आवागमन बाधित हो गया.

 

तिसरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया. इसके बाद यातायात सामान्य हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही