Giridih News : गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ और इसके बाद हुए लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आरोप लगाया कि पीड़िता के परिवार को आरोपी युवक और उसके परिजन डरा-धमका रहे हैं.
इसे भी पढ़ें
भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार राय ने प्रेसवार्ता में कहा कि बच्ची के साथ लगातार छेड़छाड़ करने की शिकायत सामने आ रही थी. इसी को लेकर भाजपा व स्थानीय लोग पीड़िता की मदद करने पहुंचे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं.
भाजपा नेताओं ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी युवक और उसके परिजनों द्वारा पीड़िता के परिवार को धमकाने के मामले में भी कार्रवाई की जाए. साथ ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर जल्द कार्रवाई की जाए.
भाजपा नेताओं के अनुसार, पार्षद संजीव सिंह गुड्डू, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं समेत कई लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई है. इसमें कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

