Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : बेंगाबाद में स्कॉर्पियो व बुलेट बाइक के बीच टक्कर, दो लोग घायल

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दोराहिया के समीप सोमवार को एक स्कॉर्पियो व बुलेट बाइक में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में बुलेट सवार अरुण यादव व उनकी पत्नी रेनू देवी गंभीर रूप से घायल हो गए.
Advertisement
Advertisement
दुर्घटनाग्रस्त वाहन व जुटी भीड़.

Giridih : गिरिडीह गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दोराहिया के समीप सोमवार को एक स्कॉर्पियो व बुलेट बाइक में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में बुलेट सवार अरुण यादव व उनकी पत्नी रेनू देवी गंभीर रूप से घायल हो गए. 

 

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल, गिरिडीह भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. 

 

सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया. मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो व बुलेट दोनों देवघर से गिरिडीह की ओर आ रही थीं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही