Giridih News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के विरोध में गिरिडीह के कांग्रेसी आंदोलित हैं. जिले के कांग्रेसियों ने सोमवार को टॉवर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला भी दहन किया गया. पार्टी नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के कृत्य के खिलाफ केस करने की मांग की.
इसे भी पढ़ें
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि पिछले दिनों उत्तराखंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का एक कार्यक्रम था. कार्यक्रम के बाद भाजपाइयों ने उस जगह का शुद्धिकरण किया. यह भाजपा की दलित विरोधी नीतियों का परिचायक है. इस मामले को लेकर जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आवाज उठाई, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.
उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है. वह कभी उनकी संसद सदस्यता रद्द करवाती है, तो कभी उन पर मुकदमा करवाती है. भाजपा की ये हरकतें उसके विनाश का कारण बनेंगी. मौके पर कांग्रेस नेता अजय सिंहा, निजामुद्दीन अंसारी, अमित सिन्हा, मो अली खान, अशोक विश्वकर्मा, प्रो मंजूर आलम अंसारी, साबिर अहमद खान, शाहनवाज आलम, मोहम्मद मुनीर, मोहम्मद नवाब, सुलेमान अख्तर, संतोष वर्मा, विनीत भास्कर सहित अन्य मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

