Search

 
 
 

Giridih News : निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों ने किया विरोध

निगम अधिकारियों के अनुसार, पूर्व में सड़क चौड़ीकरण व अतिक्रमण की जद में आर रहीं 30 से अधिक दुकानों को हटाया गया था. कुछ दुकानदारों द्वारा फिर से निर्माण कराया जा रहा था, जिसे निगम ने कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रोक दिया.
 
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम का विरोध करते दुकानदार.

Giridih : गिरिडीह नगर निगम ने कुछ दिन पहले शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चालाया था. इस दौरान कई अवैध निर्माणों को तोड़ा गया था. लेकिन कई दुकानदारों ने दोबारा निर्माण शुरू कर दिया. इसकी सूचना मिलने पर निगम की टीम ने गुरुवार को फिर पहुंचकर कार्रवाई की. जेसीबी लगाकर निर्माणाधीन हिस्सों को ध्वस्त कर दिया गया. दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया, जिससे तनावपूर्ण स्थिति बन गई. वहां लोगों की भीड़ जुट गई.

 

 इस दौरान कई अस्थायी ढांचे हटाए गए, वहीं एक दुकान में लगाया गया पिलर भी तोड़ दिया गया. निगम की कार्रवाई से दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिली. आक्रोशित दुकानदारों ने विरोध जताते हुए कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के दुकानें हटाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. आरोप लगाया कि शहर के अन्य इलाकों, विशेषकर पचम्बा क्षेत्र में अब भी अतिक्रमण यथावत हैं, लेकिन कार्रवाई केवल चुनिंदा दुकानदारों पर की जा रही है. उन्होंने प्रशासन से सभी क्षेत्रों में समान रूप से कार्रवाई करने व प्रभावित दुकानदारों के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की.

 


सहायक नगर आयुक्त अशोक हांसदा ने बताया कि पूर्व में हटाई गई दुकानों के स्थान पर फिर से निर्माण किया जा रहा था. नगर आयुक्त के निर्देश पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही