Search

 
 
 

Giridih News :  धोबारी जंगल में हाथी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच

जिले के सरिया रेंज के धोबारी जंगल में एक हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. हजारीबाग पूर्वी वन क्षेत्र में हाथी के शव मिलने की खबर ने वन विभाग के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को चिंता में डाल दिया है. वन विभाग के आधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
 

Giridih :  जिले के सरिया रेंज के धोबारी जंगल में एक हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. हजारीबाग पूर्वी वन क्षेत्र में हाथी के शव मिलने की खबर ने वन विभाग के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को चिंता में डाल दिया है. वन विभाग के आधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृत हाथी की उम्र करीब 10 से 12 वर्ष बताई जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि हाथी झाड़ियों में फंस गया होगा, जिससे उसकी जान चली गई है. हालांकि वन विभाग अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रहा है.

 

घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग पूर्वी वन प्रक्षेत्र के डीएफओ विकास उज्जवल टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं. पशु चिकित्सकों की टीम ने हाथी का पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है. वहीं जंगल में हाथियों के झुंड की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है.

 

हाथी का शव बरामद होने की खबर पाकर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी जुट गई. ग्रामीणों के बीच हाथी की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि झुंड में कितने हाथी थे और आखिर यह हाथी झाड़ियों में कैसे फंसा.

 

हजारीबाग पूर्वी वन पक्षेत्र के डीएफओ विकास उज्जवल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल हर पहलू से जांच की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही