Search

लू और तेज गर्मी से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, अस्पतालों को निर्देश जारी

Ranchi: झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों, सदर अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी तैयारी सुनिश्चित की जा रही है.
 
उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों, ORS, IV Fluids और मेडिकल टीमों की उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया है, ताकि गर्मी और लू से प्रभावित मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके.

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. उन्होंने खासकर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी.

उन्होंने कहा कि लोग अधिक मात्रा में पानी, ORS, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें. साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें.

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को चक्कर, तेज बुखार, उल्टी, कमजोरी या बेहोशी जैसी समस्या महसूस हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें. उन्होंने कहा कि थोड़ी सावधानी बरतकर गर्मी और लू से होने वाली गंभीर परेशानियों से बचा जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही